श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी,20 लोग हुए घायल घटना अमरकंटक क्षेत्र की

Must Read

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी,20 लोग हुए घायल घटना अमरकंटक क्षेत्र की

*गौरेला पेंड्रा मरवाही* :- जिले में अमरकंटक से दर्शन कर लौट रहे श्रदालुओ की पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हुए है। जिसमे से 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है, घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला के भेलवा इलाके के 20 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर अमरकंटक नर्मदा दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटते समय अमरकंटक जलेश्वर-पेंड्रा रोड मुख्य मार्ग के चुक्तिपानी गांव के पास पहाड़ी ढलान पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पिकअप सवार सभी 20 लोगों को चोटे आई हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

सभी मुंडन कार्यक्रम के लिए अमरकंटक गए थे। हादसे के बाद सभी को 112 और 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस सड़क हादसे में 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है।

*संवाददाता : सुमित जालान*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

15 अक्टूबर से रामलीला का मंचन: मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी ने ली प्रेसवार्ता, श्रीराम का किरदार निभाने वाले कलाकार ने...

15 अक्टूबर से रामलीला का मंचन: मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी ने ली प्रेसवार्ता, श्रीराम का...

More Articles Like This

- Advertisement -