कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामे पर पुलिस की भूमिका पर सवाल,मुकेश राठौर ने एसपी से की टीआई प्रेमचंद साहू की शिकायत, जांच और कार्रवाई की मांग
नमस्ते कोरबा : कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुए घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष मुकेश राठौर ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर टीआई प्रेमचंद साहू की कार्यप्रणाली की जांच कराने और उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि कलेक्टर को भी भेजी गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से दिए गए शिकायत पत्र के अनुसार एक राजनीतिक मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित अन्य पदाधिकारी कांग्रेस कार्यालय के पास पहुंचे थे। राठौर का आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से भाजपा पदाधिकारियों को कार्यालय से कुछ दूरी पर रोकने का आग्रह किया गया लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि घटनाक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ नारेबाजी की गई और उन्हें कथित तौर पर धमकाया गया। राठौर ने टीआई प्रेमचंद साहू की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पुलिस को राजनीतिक गतिविधियों के दौरान निष्पक्षता बरतनी चाहिए थी।
कांग्रेस ने पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन करना सभी राजनीतिक दलों का अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है।
Read more :- मदनपुर घाट जाम : पुलिस ने उठाया कानूनी कदम,NHAI की लापरवाही पर कोर्ट में परिवाद दायर किया











