15 अक्टूबर से रामलीला का मंचन: मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी ने ली प्रेसवार्ता, श्रीराम का किरदार निभाने वाले कलाकार ने सुनाया रोचक किस्सा

Must Read

15 अक्टूबर से रामलीला का मंचन: मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी ने ली प्रेसवार्ता, श्रीराम का किरदार निभाने वाले कलाकार ने सुनाया रोचक किस्सा

नमस्ते कोरबा :- रामलीला के मंच पर अभिनय की मर्यादा निभाना कितना चुनौतीपूर्ण होता है, इसका रोचक अनुभव भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे टीवी कलाकार देवेश नागर ने साझा किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष रामलीला के दौरान आरती के समय एक मच्छर उनकी आंख से टकरा गया। आंखों से आंसू निकलने लगे लेकिन श्रीराम के किरदार में होने के कारण वे न मच्छर भगा सके, न ही अभिनय छोड़ा।

इसी तरह सीता स्वयंवर के दौरान शिव धनुष तोड़ने के प्रसंग में उनके वस्त्रों में कीड़ा घुस गया लेकिन उन्होंने प्रसंग का मंचन जारी रखा। उनके इन अनुभवों ने पत्रवार्ता में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को गुदगुदा दिया।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन एयर ऑडिटोरियम, घंटाघर में लगातार दूसरे वर्ष रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। बनारस की 50 से 60 सदस्यीय मंडली 15 अक्टूबर से रामलीला का मंचन करेगी। आयोजन का समापन 20 अक्टूबर को रावण वध एवं रावण दहन के साथ होगा।

किरदार में डूब जाना ही अभिनय की कसौटी

मुंबई से पहुंचे टीवी कलाकार देवेश नागर ने कहा कि भगवान श्रीराम का किरदार निभाना उनके लिए प्रभु का आशीर्वाद है। मंच पर भूमिका निभाते समय वे चरित्र में इस कदर डूब जाते हैं कि दूसरी बातें ध्यान में नहीं रहतीं। परिस्थितियां कितनी भी असहज हों, कलाकार को अपने किरदार की गरिमा बनाए रखते हुए मंचन पूरा करना होता है।

युवाओं तक पहुंचाएं राम के आदर्श

रामलीला मंडली की प्रमुख तन्नूप्रिया ने बताया कि बनारस की यह प्रसिद्ध मंडली विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन करती रही है। कोरबा में मंडली का यह दूसरा आयोजन है। उन्होंने कहा कि मोबाइल और कार्टून की दुनिया में व्यस्त युवा पीढ़ी को भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के चरित्र, आदर्शों तथा सनातन परंपरा से परिचित कराना जरूरी है। रामलीला जैसे आयोजन संस्कृति और धार्मिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।

मंत्री-महापौर ने की सहभागिता की अपील

कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि नगर निगम में रामलीला आयोजन की चर्चा पहले भी हुई थी, लेकिन महापौर संजू देवी राजपूत के प्रथम कार्यकाल में यह आयोजन साकार हुआ। पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस बार भी रामलीला आयोजित की जा रही है। महापौर संजू देवी राजपूत ने नगर एवं जिलेवासियों से सपरिवार रामलीला देखने पहुंचने और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की।

Read more :- कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामे पर पुलिस की भूमिका पर सवाल,मुकेश राठौर ने एसपी से की टीआई प्रेमचंद साहू की शिकायत, जांच और कार्रवाई की मांग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सराहना की

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामे पर पुलिस की भूमिका पर सवाल,मुकेश राठौर ने एसपी से की टीआई प्रेमचंद साहू की शिकायत, जांच और कार्रवाई...

कांग्रेस कार्यालय के बाहर हंगामे पर पुलिस की भूमिका पर सवाल,मुकेश राठौर ने एसपी से की टीआई प्रेमचंद साहू...

More Articles Like This

- Advertisement -