*वेदांता पावर ने दूसरी तिमाही में दर्ज की 26 फीसदी सालाना सेल्स बढ़ोत्तरी*

Must Read

*वेदांता पावर ने दूसरी तिमाही में दर्ज की 26 फीसदी सालाना सेल्स बढ़ोत्तरी*

*मुंबई, 6 अक्टूबर, 2026:* भारत की अग्रणी विद्युत उत्पादक कंपनी वेदांता पावर लिमिटेड ने आज वित्तीय वर्ष 27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के लिए अपने उत्पादन एवं प्रचालन के प्रदर्शन की घोषणा की। कंपनी ने अब तक की अधिकतम त्रैमासिक पावर सेल्स- 5593 यूनिट्स के साथ सालाना 26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।

पहली छमाही में 10817 मिलियन यूनिट्स उत्पादन के साथ दर्ज की 32 फीसदी सालाना सेल्स बढ़ोत्तरी।

वित्तीय वर्ष 27 की पहली छमाही में कंपनी ने 10,817 मिलियन यूनिट्स पावर सेल्स दर्ज की। इस दृष्टि से 32 फीसदी सालाना की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह पोर्टफोलियो में उत्पादन इकाइयों के बेहतर प्रदर्शन और उपलब्धता ने प्रगति को मजबूती दी है।

दूसरी तिमाही के दौरान मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड की पावर सेल्स 160 फीसदी सालाना बढ़ी।

मीनाक्षी एनर्जी में ज़बरदस्त तेज़ी और झारसागुड़ा थर्मल प्लांट में बड़े बदलावों की वजह से कंपनी ने यह विकास दर हासिल किया है। दूसरी तिमाही के दौरान मीनाक्षी एनर्जी में पावर सेल्स 111 फीसदी सालाना बढ़कर 1470 मिलियन यूनिट्स के आंकड़े पर पहुंच गई। इसी तरह पहली छमाही में यह 160 फीसदी बढ़कर 2820 मिलियन यूनिट्स हो गई। यह प्रदर्शन 1000 मेगावॉट की विस्तारित क्षमता के संचालन को दर्शाता है जिससे कंपनी के कुल उत्पादन पोर्टफोलियो में संयंत्र का योगदान सुदृढ़ हुआ है।

झारसुगुड़ा थर्मल पावर प्लांट में भी दूसरी तिमाही की पावर सेल्स 186 फीसदी बढ़ी, प्लांट अवेलिबिलिटी फैक्टर 43 फीसदी से बढ़कर 98 फीसदी पर पहुंचा।

झारसुगुड़ा थर्मल प्लांट ने भी इस गति को बनाए रखने में सहयोग दिया है। जहां दूसरी तिमाही में पावर सेल्स 186 फीसदी बढ़कर 873 मिलियन यूनिट्स तक पहुंच गई, इसी तरह पहली छमाही में 59 फीसदी बढ़कर 1159 मिलियन यूनिट्स हो गई। संयंत्र ने संचालन की उपलब्धता में भी ज़बरदस्त सुधार दर्ज किया है। संयंत्र का अवेलेबिलिटी फैक्टर दूसरी तिमाही में बढ़कर 98 फीसदी पर पहुंच गया जो पिछले साल की समान अवधि में 43 फीसदी था।

विकास को बढ़ावा देने वाले कारकों के साथ तलवंडी साबो थर्मल प्लांट ने अपने पोर्टफोलियो में लगातार मजबूत प्रचालन आधार बनाए रखा है। दूसरी तिमाही में पावर सेल्स 6 फीसदी सालाना बढ़कर 2945 मिलियन यूनिट्स पर पहुंच गई, वहीं पहली छमाही में यह 3 फीसदी बढ़कर 5668 मिलियन यूनिट्स हो गई। संयंत्र ने वित्तीय वर्ष 27 की पहली छमाही में 86 फीसदी उपलब्धता दर्ज की है जो पंजाब राज्य सरकार के साथ हुए बिजली खरीद समझौते के तहत तय 80 फीसदी की मानक उपलब्धता से अधिक है।

वित्तीय वर्ष 2027 की पहली छमाही में 10,817 मिलियन यूनिट पावर सेल्स के साथ वेदांता पावर का प्रदर्शन कंपनी के उत्पादन पोर्टफोलियो की मजबूती को दिखाता है। यह वेदांता पावर के मौजूदा पोर्टफोलियो के बेहतर इस्तेमाल को भी रेखांकित करता है जिसमें बेहतर उपलब्धता और प्रमुख एसेट्स से अधिक योगदान ने वित्तीय वर्ष 2027 की पहली छमाही में रिकॉर्ड बिक्री में मदद की।

भारत में ऊर्जा की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने की दिशा में योगदान करते हुए कंपनी भरोसेमंद विद्युत उपलब्ध कराने पर लगातार ध्यान केन्द्रित कर रही है।

Read more : शिवाजी नगर-एमपी नगर में करोड़ों की सीवरेज लाइन निर्माण पर सवाल, कलेक्टर से शिकायत फिर भी जांच का इंतजार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार*

*बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार* नमस्ते कोरबा : भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की...

More Articles Like This

- Advertisement -