अवैध राखड़ डंपिंग पर एनटीपीसी ने पटाया 1.05 करोड़ जुर्माना,दो जगह 7 हजार टन राखड़ मिली, पर्यावरण संरक्षण मंडल ने की थी कार्रवाई
नमस्ते कोरबा :- राखड़ की अवैध डंपिंग के दो मामलों में पर्यावरण संरक्षण मंडल ने एनटीपीसी प्रबंधन पर कुल 1.05 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया जिसे प्रबंधन ने जमा कर दिया है। निर्धारित स्थल से बाहर बड़ी मात्रा में राखड़ मिलने को लेकर हुई इस कार्रवाई ने एनटीपीसी की राखड़ प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
छुरीखुर्द में करीब 6 हजार टन और रूमगढ़ा हवाई पट्टी के पास करीब 1 हजार टन राखड़ अवैध रूप से डंप मिली थी। दोनों मामलों में क्रमश: 90 लाख और 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई का आधार निर्धारित व्यवस्था के विपरीत राखड़ डंप किया जाना और पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन रहा,
पर्यावरण संरक्षण मंडल के जिला अधिकारी ने बताया कि जुर्माना जमा करने के साथ एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। राखड़ परिवहन करने वाले वाहनों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। निर्धारित स्थल के बाहर राखड़ की डंपिंग की पुनरावृत्ति रोकना अब एनटीपीसी प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
Read more :- कोरबा पुलिस की विशेष पहल साइबर सुरक्षा के साथ मानव सेवा, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किया रक्तदान









