कोरबा वासियों के सपने को कर रहा हूं पूरा,: जयसिंह अग्रवाल

Must Read

 कोरबा वासियों के सपने को कर रहा हूं पूरा,: जयसिंह अग्रवाल

 

नमस्ते कोरबा :- कोरबा शहर के हृदय स्थल में स्थित अशोक वाटिका का मंगलवार को विधिवत लोकार्पण राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के हाथों पूर्ण हुआ। कोरबा जैसे प्रदूषित शहर के लिए अशोक वाटिका ऑक्सीजन के एक बड़े स्रोत के तौर पर काम करेगा। जहां लोग पवरिवार के साथ फुर्सत के समय में आकर अच्छा समय व्यतीत कर सकेंगे। बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ ही अशोक वाटिका को बेहद खूबसूरती से बनाया गया है। शहरवासियों को एक उपयुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने 12 करोड रुपए की लागत से अशोक वाटिका का उन्नयन और विकास कार्य कराया है।

लोकार्पण के अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अशोक वाटिका में मौजूद शहरवासियों और समस्त समाज प्रमुखों को संबोधित किया। मंत्री ने कहा कि अशोक वाटिका का यह खूबसूरत नज़ारा आप सभी के लिए है। कोरबावासी यहां आएं, घूमें और अच्छा समय व्यतीत कर लुत्फ उठाएं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,660SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट*

*बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट* नमस्ते कोरबा : वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

More Articles Like This

- Advertisement -