थोड़ी देर के बारिश में ही शिवाजी नगर मार्ग बना ‘नर्क’, वर्षों पुरानी समस्या पर अब भी चुप प्रशासन

Must Read

थोड़ी देर के बारिश में ही शिवाजी नगर मार्ग बना ‘नर्क’, वर्षों पुरानी समस्या पर अब भी चुप प्रशासन

नमस्ते कोरबा :- शहर में विकास के बड़े-बड़े दावे भले ही कागजों में चमक रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत पहली ही बारिश में बह जाती है। वार्ड क्रमांक 25 शिवाजी नगर से पौड़ी बाहर जाने वाला मुख्य मार्ग बारिश होते ही सड़क कम और ‘तालाब’ ज्यादा नजर आता है।

हल्की सी बारिश में ही सड़क पर पानी इस अंदाज में भरता है जैसे किसी ने जानबूझकर ‘मिनी लेक’ तैयार कर दी हो। ऊपर से नालियों की गंदगी सड़क पर बहकर ऐसा दृश्य पेश करती है, मानो स्वच्छता अभियान को खुली चुनौती दी जा रही हो।

और अगर बारिश थोड़ी तेज हो जाए, तो हालात और भी दिलचस्प (या कहें दर्दनाक) हो जाते हैं पानी सीधे घरों में एंट्री मार देता है। रहवासी हर साल यही “बरसाती मेहमान” झेलने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत करते-करते अब तो आवाज भी थक चुकी है। पिछले साल जब पानी घरों में घुसा, तब महापौर और नगर निगम की टीम ने दौरा कर भरोसा दिया था कि अब राहत मिलेगी। लेकिन एक साल बाद भी स्थिति देखकर लगता है वादे भी शायद बारिश के पानी के साथ बह गए।

शहर में करोड़ों के विकास कार्यों की बात होती है, लेकिन यहां के लोग आज भी एक सही नाली और ठीक सड़क का इंतजार कर रहे हैं।

Read more :- श्री अग्रसेन गोधाम समिति की पहली कार्यकारिणी बैठक में गूंजा गौसेवा का संकल्प, जन-जन तक पहुंचाने की बनी रणनीति

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अचानक आया अलर्ट मैसेज, लोगों में बढ़ी उत्सुकता,कोरबा सहित कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका

अचानक आया अलर्ट मैसेज, लोगों में बढ़ी उत्सुकता,कोरबा सहित कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -