युवा कांग्रेस कोरबा एव एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से रेलवे डीआरएम,बिलासपुर को गेवरा स्टेसन से ट्रेन प्रारम्भ करने की मांग को लेकर सौपा पत्र

Must Read

युवा कांग्रेस कोरबा एव एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से रेलवे डीआरएम,बिलासपुर को गेवरा स्टेसन से ट्रेन प्रारम्भ करने की मांग को लेकर सौपा पत्र..!

नमस्ते कोरबा  :- युवा कांग्रेस जिला कोरबा एव एनएसयूआई जिला कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में एव युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में गेवरा स्टेशन से यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रारम्भ करने की मांग को लेकर डीआरएम महोदय से भेट करके पत्र सौंपा एव जल्द से जल्द ट्रेन परिचालन की मांग की गई अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई…

इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास ने कहा की — यह की हमारे द्वारा देखा गया है कि कोरबा रेलवे प्रशासन सिर्फ और सिर्फ कोयला लदान की ओर ध्यान दे रहा है यात्री सेवा के नाम पर सिर्फ और सिर्फ दिखावा का कार्य किया जा रहा है पूर्व में जितनी भी ट्रेने चलती थी सभी ट्रेनों को कोविड के कारण बंद कर दिया गया परंतु अब सामान्य स्थिति होने के बाद भी प्रबंधन द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है पहले ट्रेने बंद किये यात्रियों के साथ आखिर ऐसा बर्ताव क्यो नदी इस पार के लगभग 1लाख से भी ज्यादा आबादी इसी पर निर्भर है ट्रेनें बंद होने से आमजनों को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हमने आज डीआरएम से भेट करके इस मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित रूप से निर्णय लेते हुए गेवरा स्टेशन से पहले जितनी भी ट्रेने चलती थी सभी को प्रारम्भ किया जाए अन्यथा युवा कांग्रेस एव एनएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन हेतु बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी रेलवे प्रशासन की होगी…।

इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा की — गेवरा स्टेशन नदी उस पार का इकलौता स्टेशन है आस पास सैकड़ो ग्राम पंचायत,नगर पंचायत, पालिका क्षेत्र इस पर आश्रित है बिलासपुर रायपुर के लिए संपर्क का ट्रेन न होने के कारण छात्र छात्राओं को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है हम मांग करते है कि मामले को संज्ञान में लेकर निराकरण किया जाए….!

इस अवसर पर प्रमुख रूप से आरटीआई कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश पटेल,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष तुषार साहू,विवेक महन्त (वेंडी),अजय कुमार,नकुल चौहान,अनीश खैरवार,रविकांत साहू,अमित तिवारी,आर्यन तंबोली, दिनेश कैवर्त,सुशांत तिवारी और अनेक युवा कांग्रेसी एव एनएसयूआई के साथी उपस्थित हुए

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -