बारिश के बाद कोहरे की चादर में लिपटा कोरबा, मौसम हुआ खुशनुमा, सुबह धुंध के आगोश में रहा शहर
नमस्ते कोरबा। जिले में लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह होते ही कोरबा शहर सहित आसपास के इलाकों में घना कोहरा छा गया। देखते ही देखते शहर धुंध की चादर में लिपटा नजर आया। बारिश के बाद वातावरण में घुली ठंडक और सुबह की धुंध ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। बदले मौसम का असर सुबह की सड़कों और आम जनजीवन पर भी दिखाई दिया।
घने कोहरे के कारण शहर के प्रमुख मार्गों सहित आसपास की सड़कों पर दृश्यता कम हो गई। सुबह कामकाज और जरूरी कार्यों से घरों से निकले वाहन चालकों को सामने का रास्ता देखने में परेशानी हुई।

ऐसे में कई वाहन चालकों को सावधानी बरतते हुए धीमी गति से सफर करना पड़ा। दो दिनों की बारिश के बाद अचानक छाए कोहरे ने मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ा दिया और शहरवासियों को बदले मौसम का नजारा देखने को मिला।

Read more:- “दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार”











