मसीही समाज की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, सीमा गोस्वामी बनीं अध्यक्ष
नमस्ते कोरबा : कोरबा चर्चेस वेलफेयर एसोसिएशन समिति (KCWAS) के तत्वावधान में सोमवार, 2 नवंबर को मसीही समाज की नई कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसे समाज की एकजुटता और आपसी विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है। हालांकि, सदस्यों के लिए तीन से अधिक नाम सामने आने पर मतदान कराया गया।
निर्वाचन में रेव्ह. सीमा गोस्वामी को अध्यक्ष, रेव्ह. जगजीवन टंडन को उपाध्यक्ष, रेव्ह. राजकुमार दान को सचिव, रेव्ह. पीटर यीशु को सहसचिव तथा पा. रेव्ह. डैनियल छत्रिया को कोषाध्यक्ष चुना गया।
वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रेव्ह. रूप अजय, रेव्ह. राजेन्द्र प्रधान और रेव्ह. एस.पी. राठौर निर्वाचित हुए।
चुनाव संपन्न होने के बाद मसीही समाज के पासवानों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। नई कार्यकारिणी से समाज की एकता को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने की अपेक्षा जताई गई है।










