आवारा सांड का आतंक: 55 वर्षीय व्यक्ति को उठाकर पटका, 5 दिन में 6 से ज्यादा घायल

Must Read

आवारा सांड का आतंक: 55 वर्षीय व्यक्ति को उठाकर पटका, 5 दिन में 6 से ज्यादा घायल

नमस्ते कोरबा :- शहर के पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 5 में आवारा सांड का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में सांड के हमले से 55 वर्षीय छोटे लाल श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सांड छोटे लाल को सींग से उठाकर जमीन पर पटकते हुए साफ नजर आ रहा है। यह दृश्य इलाके में दहशत फैलाने के लिए काफी है।

जानकारी के अनुसार, छोटे लाल सुबह बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे चौक के पास पहुंचे, अचानक सांड ने उन पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 4-5 दिनों में इसी सांड के हमले से 6 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन अब तक नगर निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लगातार हो रही घटनाओं के चलते क्षेत्र में भय का माहौल है और लोग घर से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं।

आने वाले दिनों में बरसात की शुरुआत होते ही सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में नगर निगम को समय रहते इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना होगा, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

वार्ड के पार्षद तामेश अग्रवाल ने नगर निगम से तत्काल सांड को पकड़कर गौ सेवा केंद्र भेजने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

Read more :- Korba breaking :- कटघोरा में जादू-टोना के शक में नाबालिग का खूनी हमला, सोती बुजुर्ग महिला पर धारदार वार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,820SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्री गणेशोत्सव में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल,भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

श्री गणेशोत्सव में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल,भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -