Korba breaking :- कटघोरा में जादू-टोना के शक में नाबालिग का खूनी हमला, सोती बुजुर्ग महिला पर धारदार वार

Must Read

Korba breaking :- कटघोरा में जादू-टोना के शक में नाबालिग का खूनी हमला, सोती बुजुर्ग महिला पर धारदार वार

नमस्ते कोरबा :- अंधविश्वास की जड़ें एक बार फिर खूनी वारदात में सामने आई हैं। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में एक नाबालिग ने जादू-टोना के शक में सो रही बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग आरोपी देर रात महिला के घर में घुसा और सोते समय ही उसके सिर और कंधे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सिर और कंधे पर ताबड़तोड़ प्रहार कर किया गंभीर घायल, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और कुछ ही घंटों के भीतर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसे बुजुर्ग महिला पर जादू-टोना करने का शक था, इसी कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास और उसके खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है।

Read more :- कोरबा में अपराध बेकाबू: रंजिश की आग में निर्दोष युवक की हत्या,बीच-बचाव करने पहुंचे रवि यादव पर डंडे से वार,7 आरोपी गिरफ्तार

SECL की गेवरा परियोजना के तहत,रोजगार में हक की लड़ाई तेज: भिलाई बाजार के मूलनिवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,710SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मरवाही अपहरण मामला: नीली बत्ती वाली गाड़ी से अपहरण, फिर मांगी 20 लाख की फिरौती, पुलिस ने किया खुलासा..*

मरवाही अपहरण मामला: नीली बत्ती वाली गाड़ी से अपहरण, फिर मांगी 20 लाख की फिरौती, पुलिस ने किया खुलासा..* *संवाददाता:-...

More Articles Like This

- Advertisement -