कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा,भालू मोड़ पर ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत
नमस्ते कोरबा : कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर तानाखार से आगे भालू मोड़ के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक पोड़ी उपरोड़ा से कटघोरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान भालू मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा और बांगो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ ही फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।










