राजीव युवा मितान..जनता से जुड़ाव का प्रमुख साधक-श्याम नारायण

Must Read

राजीव युवा मितान..जनता से जुड़ाव का प्रमुख साधक-श्याम नारायण

नमस्ते कोरबा :- करतला ब्लॉक राजीव युवा मितान की समीक्षा बैठक करतला जनपद पंचायत सभागार मे राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक श्याम नारायण सोनी की अध्यक्षता रखी गई थी ,जिसमें करतला ब्लाक के अठहत्तर पंचायत क्लब के पदाधिकारी वह सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर श्याम नारायण सोनी ने क्लब के सभी पदाधिकारियों से पिछले साल होने वाले कार्यक्रम की जानकारी ली साथ ही आगामी कार्यक्रम कैसे हो, कैसे किया जाए उस पर विस्तृत चर्चा की ,

श्याम ने कहा कि प्रदेश मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान क्लब का गठन कर, गांव गांव मे लोगों की बीच जाने वह जुड़ाव का एक अच्छा माध्यम साबित हुआ हैं ,उन्होंने ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मुल भावना को जिस प्रकार से संरक्षण करने वह उभारने का प्रयास हुआ हैं, वह अपने आप मे अन्य प्रदेशों के लिए एक उदाहरण है। श्याम ने कहा कि, हमे आप छत्तीसगढ़ की समूल योजनाओं को कैसे जन जन तक पहुंचाए इस पर लगातार हमे कार्य करना हैं, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंच सके।

इस अवसर पर रामपुर विधानसभा महिला समन्वयक धनेशवरी कंवर ने क्लब के सदस्यों द्वार किए कार्यो की बारी बारी से समीक्षा की साथ ही उन्होंने कहा कि हमे गर्व होना चाहिए कि हम सब राजीव युवा मितान के महती योजना के हिस्सा हैं, और हमे अपने संस्कृति को बचाए रखने की जिम्मेदारी मिली हैं, निश्चित ही शासन गरीब ,किसान ,मज़दूर, वह बेरोजगारों के उत्थान के लिए नए नए कार्ययोजना ला रही है ..जिसमें जनता, तक पहुंचाने का काम हम सब लोगों को मिलकर करना हैं,

,इस अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब की महिला जिला समन्वयक नफीसा बेगम, रामपुर विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष शिवम राय, आशुतोष वर्मा, अमन अग्रवाल, महेश मैत्री, रजनीकांत पटेल ,समेत क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -