रायपुर जा रहे भाजपाइयों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, आधा दर्जन घायल

Must Read

रायपुर जा रहे भाजपाइयों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, आधा दर्जन घायल

नमस्ते कोरबा :- राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा और आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से भाजपाईयों का रायपुर पहुंचना जारी है। इस कड़ी में अंबिकापुर से भी एक बस में सवार होकर लगभग 40 कार्यकर्ताओं का जत्था रायपुर के लिए रवाना हुआ था। बिलासपुर जिले के बेलतरा मार्ग से गुजरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस रास्ते में हाईवा से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में जहां बस के परखच्चे उड़ गए वहीं भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है व आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं। हादसा होते ही सवारों में चीख-पुकार मच गई थी। यह दुर्घटना आज सुबह लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चालक को एकाएक झपकी आ गई और सामने मौजूद भारी वाहन से बस जा टकराया। हादसे की जानकारी मिलने उपरांत मौके पर स्थानीय लोगों सहित पुलिसकर्मी पहुंचे और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बस दुर्घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी एवं घायलों को समुचित उपचार का निर्देश प्रशासन को दिया उन्होंने मृतकों के परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजा की घोषणा भी की है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जनप्रतिनिधि ही बन जाएं ठेकेदार, तो शहर का विकास कौन करेगा? ठेकेदारी में बढ़ती दिलचस्पी से जनसेवा की भूमिका पर सवाल?

 जनप्रतिनिधि ही बन जाएं ठेकेदार, तो शहर का विकास कौन करेगा? ठेकेदारी में बढ़ती दिलचस्पी से जनसेवा की भूमिका...

More Articles Like This

- Advertisement -