सड़क दुर्घटना में कोरबा सीएसईबी कॉलोनी निवासी प्रियांशु तिवारी की मौत,

Must Read

बिलासपुर-रायपुर मार्ग पर हिर्री के पास कार और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है. इस हादसे में कार चालक और बाइक सवार महिला की मौत हो गई. जबकि उसके पति समेत 3 लोगों को गंभीर हालत में सिम्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. हिर्री पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दरअसल रविवार दोपहर रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर हिर्री थाने से कुछ दूर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई. कार ने थोड़ा आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी, फिर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ घुस गई. जांजगीर जिले के बरगवां निवासी रतन लाल यादव अपनी पत्नी संतोषी बाई यादव के साथ बाइक पर सवार होकर रायपुर की ओर जा रहे थे. इस हादसे में संतोषी बाई यादव की मौके पर ही मौत हो गई. उनके पति रतन लाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,वहीं दुर्घटना में कार सवार कोरबा सीएसईबी कॉलोनी निवासी प्रियांशु तिवारी की भी मौत हो गई, जबकि कार सवार दो अन्य की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. तीनों घायलों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल भेजा गया है. घायलों में प्रियांशु की माँ और बहन भी शामिल हैं.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -