पोड़ी उपरोड़ा में रफ्तार का कहर: टैंकर की चपेट में आए तीन बच्चे, दो सगे भाई-बहन की मौत

Must Read

पोड़ी उपरोड़ा में रफ्तार का कहर: टैंकर की चपेट में आए तीन बच्चे, दो सगे भाई-बहन की मौत

नमस्ते कोरबा :- बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी उपरोड़ा में कटघोरा–अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो सगे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, कोनकोना गोस्वामी मोहल्ला निवासी बूटी गिरी, उसका भाई दशरथ गिरी और विवेक गिरी स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बूटी और दशरथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम कर दिया। सूचना पर तहसीलदार विनय देवांगन, एसडीएम मनोज बंजारे, बांगो और कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन के आश्वासन और सहायता राशि दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

मृतक दोनों बच्चे नंदलाल गिरी और सरिता बाई के पुत्र-पुत्री थे। परिवार में चार बच्चों में से एक बेटी और इकलौते बेटे की इस हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read more :- *कोरबा ब्रेकिंग* : रोज़ी-रोटी बनाम सौंदर्यीकरण : बुधवारी बाईपास में हाई वोल्टेज ड्रामा,जेसीबी के आगे बैठी महिला, तीन दिन के लिए रुकी निगम की कार्रवाई

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महापौर के 16 महीने के रिपोर्ट कार्ड पर विपक्ष के पार्षदों का पलटवार,कहा दावों से अलग है शहर की हकीकत,

महापौर के 16 महीने के रिपोर्ट कार्ड पर विपक्ष के पार्षदों का पलटवार,कहा दावों से अलग है शहर की...

More Articles Like This

- Advertisement -