*कोरबा ब्रेकिंग* : रोज़ी-रोटी बनाम सौंदर्यीकरण : बुधवारी बाईपास में हाई वोल्टेज ड्रामा,जेसीबी के आगे बैठी महिला, तीन दिन के लिए रुकी निगम की कार्रवाई

Must Read

*कोरबा ब्रेकिंग* : रोज़ी-रोटी बनाम सौंदर्यीकरण : बुधवारी बाईपास में हाई वोल्टेज ड्रामा,जेसीबी के आगे बैठी महिला, तीन दिन के लिए रुकी निगम की कार्रवाई

नमस्ते कोरबा :- बुधवारी बाईपास में नगर निगम द्वारा ग्रीन बेल्ट निर्माण के लिए चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बुधवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब वर्षों से ठेला लगाकर जीविका चला रही एक महिला संचालिका ने कार्रवाई का विरोध करते हुए जेसीबी के सामने बैठ गई। महिला के विरोध के चलते कुछ देर के लिए निगम की कार्रवाई रुक गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

महिला ने अधिकारियों को ठेला संचालन से संबंधित पुराने दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि वह वर्षों से इसी स्थान पर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही है। उसने निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, “गरीबों के पेट पर लात मारकर शहर सुंदर बनाने का यह कैसा तरीका है? यदि हटाना ही है तो पहले वैकल्पिक स्थान और दुकान उपलब्ध कराई जाए।”

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार ग्रीन बेल्ट निर्माण के लिए संबंधित ठेला एवं गुमटी संचालकों को करीब एक माह पहले ही अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी कब्जा नहीं हटाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई।

मामले की जानकारी मिलने पर नगर निगम आयुक्त भी मौके पर पहुंचे। महिला की आपत्ति और मांग को सुनने के बाद उन्होंने संबंधित ठेले को हटाने के लिए तीन दिन की अतिरिक्त मोहलत देने के निर्देश दिए।

नगर निगम की यह कार्रवाई जहां शहर के सौंदर्यीकरण और ग्रीन बेल्ट निर्माण की दिशा में उठाया गया कदम मानी जा रही है, वहीं इस घटना ने छोटे कारोबारियों के पुनर्वास और उनकी रोज़ी-रोटी के सवाल को भी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Read more :- अयोध्या चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, जयसिंह अग्रवाल बोले,बड़े जिम्मेदारों पर भी हो कार्रवाई

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पोड़ी उपरोड़ा में रफ्तार का कहर: टैंकर की चपेट में आए तीन बच्चे, दो सगे भाई-बहन की मौत

पोड़ी उपरोड़ा में रफ्तार का कहर: टैंकर की चपेट में आए तीन बच्चे, दो सगे भाई-बहन की मौत नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -