छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांगा इस्तीफा

Must Read

नमस्ते कोरबा :- भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रदेश के पूर्व नगरी प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल बुधवार को कोरबा प्रवास पर पहुंचे, इस दौरान टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय दीनदयाल कुंज में हुए पार्टी कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की, अमर अग्रवाल ने प्रदेश की भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश की यह कांग्रेस सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है और इस सरकार के मुखिया को नैतिकता के आधार पर तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए,

अमर अग्रवाल ने कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने आधिकारिक पत्र जारी किया है. इसमें साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ में सैकड़ों करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति बरामद हुई है. जिसमें कई अधिकारियों के नामों का भी उल्लेख है. अमर अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी जो बातें कहती रही है. अब उसके दस्तावेज आयकर विभाग के हाथों लग चुका है.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -