Tuesday, February 17, 2026

*कोरबा प्रेस क्लब चुनाव का बिगुल बजा,12 जून से प्रक्रिया होगी शुरू,14 को होगा मतदान*

Must Read

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब, कोरबा के नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा। जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रेस क्लब के संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के तीन पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी अधिवक्ता लक्ष्मीनाराण अग्रवाल को बनाए गए हैं। 14 जून को तिलक भवन, कोरबा प्रेस क्लब कार्यालय टीपी नगर में मतदान होगा। 12 जून सुबह 10 बजे प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद इसी दिन सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक इस पर आपत्तियां ली जाएगी। जिसका निराकरण कर 12 जून को ही दोपहर 3 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसी दिन दोपहर 3.30 बजे से शाम 6 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 13 जून दोपहर 1.30 बजे तक नामांकन पत्र जमा लिए जाएंगे। इसी दिन शाम 4 बजे तक नामांकन वापसी के बाद शाम 5 बजे प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। 14 जून को कोरबा प्रेस क्लब कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 4 बजे से मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -