शहर में सघन बाइक पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों पर शिकंजा,संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता, अड्डेबाजी व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर

Must Read

शहर में सघन बाइक पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों पर शिकंजा,संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता, अड्डेबाजी व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर

नमस्ते कोरबा :- शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सघन बाइक पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मकसद अपराधों पर नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग टीमों को खास तौर पर उन क्षेत्रों में तैनात किया गया है, जहां चार पहिया वाहन आसानी से नहीं पहुंच पाते। संकरी गलियों और अंदरूनी इलाकों में तेजी से पहुंच बनाकर पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है और अड्डेबाजी करने वाले तत्वों पर तत्काल कार्रवाई कर रही है।

अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र के डिगापुर, सिंगापुर और टीपी नगर चौक सहित थाना कोतवाली क्षेत्र के राताखार, रामसागरपारा, मोतीसागरपारा, पुरानी बस्ती, सीतामढ़ी, इमलीडुग्गू, रेलवे स्टेशन और संजय नगर जैसे संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा इन क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 संदेहियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 128 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की, जबकि एक व्यक्ति पर आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा वाहन चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अपील:

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अड्डेबाजी या अवैधानिक कार्य की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Read more :- कोरबा में अपराध बेकाबू: रंजिश की आग में निर्दोष युवक की हत्या,बीच-बचाव करने पहुंचे रवि यादव पर डंडे से वार,7 आरोपी गिरफ्तार

मरवाही अपहरण मामला: नीली बत्ती वाली गाड़ी से अपहरण, फिर मांगी 20 लाख की फिरौती, पुलिस ने किया खुलासा..*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

छठ घाटों पर पहुँचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज को दी शुभकामनाएँ

छठ घाटों पर पहुँचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज...

More Articles Like This

- Advertisement -