*कोरबा वनमंडल में फिर हाथियों ने दी दस्तक, ग्रामीण दहशत में*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- जिले के कोरबा वनमंडल के जंगलों में एक बार फिर हाथियों की धमक सुनाई पड़ी है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक कुदमुरा वन परिक्षेत्र में देर शाम 22 हाथियों का दल नजर आया है जिनमें दो शावक भी शामिल हैं। हाथियों का यह दल कलमीटिकरा के जंगल से निकल कर बासीन जंगल की ओर बढ़ते देखा गया है। संभावना जताई जा रही है कि हाथियों का यह दल ग्राम फुलसरी, गिरारी के जंगलों में देर रात तक अपनी पहुंच बना लेगा। हाथियों की इस बड़ी संख्या में पहुंचने और खासकर दो शावक भी साथ होने के मद्देनजर वन अमले द्वारा ऐहतियात बरतने के साथ-साथ ग्रामीणों को भी हिदायत दी गई है कि वे इनसे दूरी बनाए रखें।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश*

*तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए...

More Articles Like This

- Advertisement -