वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के परिजनों को शांति देवी मेमोरियल की की ओर से जयसिंह अग्रवाल ने प्रदान की ₹25 हजार की आर्थिक सहायता

Must Read

वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के परिजनों को शांति देवी मेमोरियल की की ओर से जयसिंह अग्रवाल ने प्रदान की ₹25 हजार की आर्थिक सहायता

नमस्ते कोरबा। वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरिराम चौरसिया के निधन पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज उनके निवास साडा कॉलोनी बालकोनगर पहुंचे। यहां उन्होंने स्व. चौरसिया के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने उनके पूज्य पिताजी एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।

इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने शांति देवी मेमोरियल की ओर से स्व. हरिराम चौरसिया के परिजनों को 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि नकद प्रदान की। उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल ने पूर्व में प्रेस क्लब में यह घोषणा की थी कि किसी भी पत्रकार के निधन की स्थिति में शांति देवी मेमोरियल की ओर से उनके परिजनों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसी घोषणा के अनुरूप यह सहायता राशि प्रदान की गई।

श्री अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को सामने लाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज और आम जनता की आवाज बनते हैं। स्व. हरिराम चौरसिया जी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक दुखद क्षति है। उनके योगदान और स्मृतियां सदैव याद की जाती रहेंगी।

उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे और शांति देवी मेमोरियल परिवार के साथ खड़े हैं। आर्थिक सहायता का यह छोटा सा प्रयास दिवंगत पत्रकार के परिवार के प्रति सम्मान, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का प्रतीक है।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव दिनेश राज, सहसचिव हरीश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य राजेश मिश्रा, नईदुनिया के ब्यूरो प्रमुख देवेंद्र गुप्ता, बालकोनगर ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी एवं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू उपस्थित रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें

Read more :- विशेष खबर : बच्चों के हाथों में किताबें नहीं, नशा… यह कैसी शिक्षा व्यवस्था? बच्चों का भविष्य संवारने वाले स्कूलों में नशे की दस्तक गंभीर चिंता का विषय 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विशेष खबर : बच्चों के हाथों में किताबें नहीं, नशा… यह कैसी शिक्षा व्यवस्था? बच्चों का भविष्य संवारने वाले स्कूलों में नशे की दस्तक...

विशेष खबर : बच्चों के हाथों में किताबें नहीं, नशा... यह कैसी शिक्षा व्यवस्था? बच्चों का भविष्य संवारने वाले...

More Articles Like This

- Advertisement -