सांसद ने लिया भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद, समारोह में शामिल हुईं

Must Read

सांसद ने लिया भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद, समारोह में शामिल हुईं

नमस्ते कोरबा : भगवान विष्णु के अवतार झूलेलाल की जयंती चेट्रीचंड्र महोत्सव सिंधी समाज के द्वारा बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। रानी रोड शहीद हेमू कालाणी नगर स्थित झूलेलाल मंदिर से पूजा-अर्चना पश्चात विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा आकर्षक सजावटों के साथ निकली शोभायात्रा में सिंधी छाजेड़ (डांडिया) की धूम मची रही। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत चेट्रीचंड्र महोत्सव में शामिल हुई।

उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और उपस्थित सिंधी समाज के लोगों, महिलाओं, युवतियों, पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों को जयंती की शुभकामनाएं दी। सांसद ने इस अवसर पर सेवा कार्य भी किए तथा जयंती समारोह की शोभायात्रा में भजनों और गीतों पर झूमती रहीं।

Read more:-कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी न्यायपत्र एवं जारी गारंटी को जन-जन तक पहुंचाना है : डॉ. चरणदास महंत

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य...

More Articles Like This

- Advertisement -