सक्ती जिले CHO की किडनैपिंग : महिला हेल्थ अफसर बिलासपुर से हुई बरामद,जानिये किडनैपिंग की पूरी कहानी

Must Read

सक्ती जिले CHO की किडनैपिंग : महिला हेल्थ अफसर बिलासपुर से हुई बरामद,जानिये किडनैपिंग की पूरी कहानी

नमस्ते कोरबा :  सक्ती जिले CHO की किडनैपिंग की खबर से सनसनी फैल गयी थी। पुलिस किडनैपिंग को पहले से ही सच नहीं मान रही थी। बावजूद पुलिस ने पूरी तत्परता के साथ जांच शुरू की, तो कुछ ही घंटों में मामला सामने आ गया।

युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ मर्जी से गई थी और गुमराह करने के लिए उसने किडनैपिंग की झूठी साजिश रची और घर में फिरौती मांगने के लिए भी कॉल करवाया। युवती के कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन की भी जांच की गई।

जांच में युवती अनुपमा की लोकेशन बिलासपुर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम जब बिलासपुर पहुंची तो वह अपने प्रेमी के साथ मिली। फिलहाल युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस उसे लेकर सक्ती रवाना हो गयी है।

युवती के भाई कुलेश्वर जलतारे ने पुलिस से शिकायत की थी कि, वो अपनी बहन के साथ सक्ती आया था। इस दौरान उसकी बहन अनुपमा फल लेने के लिए रुकी हुई थी। इस दौरान कुछ युवक आए और उसे अगवा कर ले गए।

थोड़ी देर के बाद किडनैपर्स ने भाई को फोन भी किया। किडनैपर ने कॉल कर 15 लाख रुपए फिरौती मांगी। साथ ही धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो उसके टुकड़े कर फेंक देंगे।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर क्षेत्र के चारों ओर घेराबंदी कर किडनैपर्स की तलाश करने लगी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। CHO के भाई का किडनैपर्स के साथ बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है।

जिसमे किडनैपर्स महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी कर किडनैपर्स की तलाश शुरू की। लेकिन जल्द ही पूरे मामले के राज से पर्दा उठ गया।

Read more:- कोरबा पुलिस द्वारा क्रिकेट में सट्टा खिलाने वाले 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -