ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी हुई रातों-रात बंद,कोरबा के हर गली- मोहल्लों से लोगों ने लगाया था इस कंपनी में पैसा 

Must Read

ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी हुई रातों-रात बंद,कोरबा के हर गली- मोहल्लों से लोगों ने लगाया था इस कंपनी में पैसा

नमस्ते कोरबा : साइबर फ्रॉड करने वाले हर वक्त कोई ना कोई नया तरीका निकालते रहते हैं. कभी आधार के नाम पर फ्रॉड तो कभी लोन देने के नाम पर फ्रॉड…पिछले 6 माह से एक कंपनी के द्वारा लोगों को पैसा डबल करने का झांसा दिया जा रहा था, और लोग आंख बंद कर इस कंपनी पर विश्वास कर रहे थे, और बिना सोचे समझे लालच में आकर इस कंपनी में पैसा लगा रहे थे और अपने परिचितों को भी कंपनी में पैसा लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे,

हालात ऐसे थे कि कोरबा जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के  हर गली- मोहल्लों से कंपनी में पैसा इन्वेस्ट कर रहा था, कंपनी कहां की थी कौन मालिक है किसी को किसी प्रकार की जानकारी नहीं लेकिन कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने की लोगों की मानसिकता ऐसी कंपनियों को बढ़ावा देती है,

शुरुआत में 3 हजार रुपए लोगों से इन्वेस्ट कराया गया जो कंपनी के बंद होने पर 6 हजार तक हो गया था, जिन्होंने शुरुआती दौर पर पैसा लगाया था उनके रकम तो वापस आ गए परंतु ऐसे लोगों के बहकावे में आकर बहुत से लोगों ने ₹6000 और ज्यादा रकम इस कंपनी में इन्वेस्ट किया, स्थिति ऐसी थी कि जिसे देखो वह इस कंपनी के बारे में ही बात कर रहा था और एक दूसरे को इस कंपनी में पैसा लगाने की समझाइए देते नजर आते थे.

कंपनी के द्वारा पिछले दो-तीन दिनों से पैसा निकालने पर पाबंदी लगा दी गई थी.और लोगों से केवाईसी अपडेट करने को बोला जा रहा था. वर्तमान में कंपनी का ऐप पूरी तरह बंद हो चुका है तब जाकर लोगों को ठगी का एहसास हो रहा है,

लोगों को समझना होगा कि कोई भी कंपनी 15 दिन में पैसे डबल कर कर नहीं दे सकती, पुलिस प्रशासन द्वारा साइबर क्राइम के प्रति लोगों को हर संभव जागरूक किया जा रहा है परंतु फिर भी लोग लालच में आकर कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के उद्देश्य से ऐसी ठगी का शिकार होते हैं. बरहाल अभी भी लोगों को उम्मीदहै कि कंपनी फिर से शुरू हो जाएगी और उनका पैसा वापस आएगा,

Read more:- कोरबा पुलिस द्वारा क्रिकेट में सट्टा खिलाने वाले 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -