वायरल होने का जुनून: कोरबा में चलती बाइक पर नहाते युवक, गर्मी से राहत या खतरे का खेल?

Must Read

वायरल होने का जुनून: कोरबा में चलती बाइक पर नहाते युवक, गर्मी से राहत या खतरे का खेल?

नमस्ते कोरबा :- जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत पाने का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर बीच में पानी से भरी बाल्टी रखे नजर आते हैं। पीछे बैठा युवक डिब्बे से पानी निकालकर खुद और चालक पर डालते दिखता है।

वीडियो में “ठंडा-ठंडा कूल-कूल” जैसे गानों के साथ युवकों का यह अंदाज लोगों को आकर्षित कर रहा है। “कोरबा गर्मी” कैप्शन के साथ शेयर इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे है कुछ इसे देसी जुगाड़ बता रहे हैं, तो कुछ इसे खतरनाक स्टंट कह रहे हैं।

हालांकि यह वीडियो लोगों के बीच मनोरंजन का केंद्र बना हुआ है, लेकिन सड़क पर इस तरह स्टंट करना हादसे को न्योता दे सकता है। पुलिस और प्रशासन पहले ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील कर चुके हैं।

बढ़ती ट्रेंड की होड़

आज के दौर में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत युवाओं में तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि कई बार लोग लोकप्रियता पाने के लिए जोखिम भरे कदम उठाने से भी नहीं चूकते, जो न केवल उनकी बल्कि अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है।

Read more :- जनदर्शन में दो बार गुहार के बाद भी नहीं सुनवाई, निजी रास्ते पर भारी वाहनों के आवागमन से कॉलोनीवासी परेशान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील*

*बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील* नमस्ते कोरबा : वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

More Articles Like This

- Advertisement -