कोसगाई पहाड़ की सीढ़ियों पर नन्ही गिलहरी की अठखेलियां कैमरे में कैद, मां के दरबार पहुंचने से पहले गिलहरी ने रोका रास्ता,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
नमस्ते कोरबा। मां कोसगाई के दर्शन के लिए पहाड़ चढ़ रहे श्रद्धालुओं का सामना रास्ते में एक ऐसे नन्हे मेहमान से हुआ, जिसकी अठखेलियों ने उनका ध्यान खींच लिया। सीढ़ियों पर फुदकती एक नन्ही गिलहरी कभी आगे तो कभी पीछे भागती नजर आई। उसकी चंचल हरकतें देखकर ऐसा लगा, मानो वह श्रद्धालुओं का रास्ता रोककर उनसे कुछ कहना चाहती हो।
दरअसल कोरबा निवासी नेहरू दास अपने साथियों के साथ मां कोसगाई के दर्शन के लिए पहाड़ की चढ़ाई कर रहे थे। मंदिर तक पहुंचने के लिए कुछ ही सीढ़ियां शेष थीं, तभी अचानक एक खूबसूरत गिलहरी उनके सामने आ गई। वह सीढ़ियों पर इधर-उधर फुदकने लगी। उसकी अठखेलियों ने श्रद्धालुओं को कुछ देर के लिए वहीं ठहरने पर मजबूर कर दिया।
इस अनोखे नजारे को नेहरू दास ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। अब गिलहरी की चंचल अदाओं वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मां के दरबार की यात्रा के बीच प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे ने श्रद्धालुओं को एक यादगार पल दे दिया।
Read more :- जंगल में अचानक सामने आया हाथी, ट्रैक्टर पर हमला कर मचाया हड़कंप,वीडियो में देखिए किस तरह बाल-बाल बचे ग्रामीण










