जनदर्शन में दो बार गुहार के बाद भी नहीं सुनवाई, निजी रास्ते पर भारी वाहनों के आवागमन से कॉलोनीवासी परेशान

Must Read

जनदर्शन में दो बार गुहार के बाद भी नहीं सुनवाई, निजी रास्ते पर भारी वाहनों के आवागमन से कॉलोनीवासी परेशान

नमस्ते कोरबा :- वार्ड क्रमांक 25 अंतर्गत शिवाजी नगर क्षेत्र में निजी प्लॉट के रहवासियों को इन दिनों भारी वाहनों और ट्रैक्टरों की आवाजाही से गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि उनका आपसी सहमति से बनाया गया निजी मार्ग अब सार्वजनिक उपयोग में ले लिया गया है, जिससे दिनभर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह मार्ग मूल रूप से निजी जमीन का हिस्सा है, जिसे सभी ने मिलकर अपनी-अपनी जमीन छोड़कर केवल आवागमन की सुविधा के लिए तैयार किया था। लेकिन वर्तमान में इस रास्ते का उपयोग बाहरी लोग भारी वाहनों और ट्रैक्टरों के लिए कर रहे हैं, जिससे सुबह से लेकर देर रात तक लगातार आवाजाही बनी रहती है।

रहवासियों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और घरों के सामने खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंच रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता खतरनाक बन गया है।

मामले को लेकर कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की है। उनका कहना है कि कलेक्टर जनदर्शन में दो बार और नगर निगम आयुक्त को एक बार आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

चेतावनी देते हुए रहवासियों ने कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे मजबूरन इस निजी मार्ग को बंद करने का कदम उठाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस पूरे मामले ने प्रशासनिक उदासीनता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी कब तक इस समस्या का समाधान निकालते हैं।

Read more :- कोरबा में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से राहत पर जनजीवन अस्त-व्यस्त

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,660SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्रम, उद्योग एवं आबकारी मंत्री के हाथों हुआ लोक प्लस पत्रिका का विमोचन

श्रम, उद्योग एवं आबकारी मंत्री के हाथों हुआ लोक प्लस पत्रिका का विमोचन नमस्ते कोरबा। पत्रकार कमल तिवारी की लोक...

More Articles Like This

- Advertisement -