बांगो बांध का गेट खोलने की नौबत टली, तीनों हाइडल यूनिट फुल लोड पर,जलस्तर 358.03 मीटर पहुंचा, बांध 90.30 फीसदी भरा; 9 हजार क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा

Must Read

बांगो बांध का गेट खोलने की नौबत टली, तीनों हाइडल यूनिट फुल लोड पर,जलस्तर 358.03 मीटर पहुंचा, बांध 90.30 फीसदी भरा; 9 हजार क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा

नमस्ते कोरबा :- कैचमेंट क्षेत्र में बारिश के बाद मिनीमाता बांगो बांध में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर को लेकर बनी चिंता फिलहाल कुछ कम हुई है। पिछले 24 घंटे में पानी की आवक की रफ्तार घटने से बांध का गेट खोलने की स्थिति टल गई है। रविवार को बांध का जलस्तर 358.03 मीटर दर्ज किया गया जो इसकी कुल जलभराव क्षमता का करीब 90.30 फीसदी है।

जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए जल संसाधन विभाग ने बांगो हाइडल प्लांट की तीनों यूनिट को फुल लोड पर संचालित किया है। प्लांट से करीब 9 हजार क्यूसेक पानी लगातार हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। विभाग के अनुसार तीनों यूनिट को 72 घंटे तक संचालित करने की व्यवस्था की गई है, ताकि बांध के जलस्तर को नियंत्रित रखा जा सके।

कैचमेंट में बारिश से बढ़ी थी आवक

शनिवार को बांगो बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से बांध में पानी आने की रफ्तार अचानक बढ़ गई थी। इसे देखते हुए विभाग ने हाइडल प्लांट को फुल लोड पर चलाने का निर्णय लिया था। हालांकि रविवार तक पानी की आवक में कमी आने से फिलहाल बांध के गेट खोलने की जरूरत नहीं पड़ी।

आवक बढ़ी तो फिर खोलने पड़ सकते हैं गेट

बांगो बांध का अधिकतम जलस्तर 359.66 मीटर बताया गया है। वर्तमान में जलस्तर 358.03 मीटर तक पहुंच चुका है। विभाग की नजर लगातार कैचमेंट क्षेत्र में हो रही बारिश और बांध में पानी की आवक पर है। यदि अचानक पानी की आवक फिर तेज होती है तो बांध के गेट खोलने की स्थिति बन सकती है। वहीं आवक नियंत्रित रही तो हाइडल प्लांट के जरिए पानी डिस्चार्ज कर जलस्तर को नियंत्रित किया जाता रहेगा।

Read more :- सागौन बाड़ी में जली लाश का राज: कौन थी वह महिला,किसने रची खौफनाक साजिश?अर्धनग्न शव, टूटी चूड़ियां और बिखरे रुपये…दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से सनसनी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए बची बस संकरी राह

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -