सागौन बाड़ी में जली लाश का राज: कौन थी वह महिला,किसने रची खौफनाक साजिश?अर्धनग्न शव, टूटी चूड़ियां और बिखरे रुपये…दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से सनसनी

Must Read

सागौन बाड़ी में जली लाश का राज: कौन थी वह महिला,किसने रची खौफनाक साजिश?अर्धनग्न शव, टूटी चूड़ियां और बिखरे रुपये…दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से सनसनी

नमस्ते कोरबा :- कटघोरा थाना क्षेत्र के डूमरमुड़ा गांव की सागौन बाड़ी में एक अज्ञात महिला की अर्धनग्न और जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित रखवाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर फोरेंसिक टीम और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके से महिला की टूटी हुई चूड़ियां और कुछ रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस इन वस्तुओं को जांच में अहम सुराग मानकर आगे की पड़ताल कर रही है।

पहचान मिटाने शव जलाने का प्रयास

प्रारंभिक फोरेंसिक जांच में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद उसकी पहचान और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किए जाने की भी आशंका है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह और घटना का पूरा सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा विस्तृत फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

गुमशुदगी के मामलों से जोड़ी जा रही कड़ियां

फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटा रही है। वहीं घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य एकत्र कर वारदात से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की परिस्थितियों और बरामद साक्ष्यों के आधार पर पुलिस वारदात के पीछे की पूरी कहानी सामने लाने में जुटी है। मृतका की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में कई अहम राज खुलने की उम्मीद है।

Read more :- *Sunday special*: *कोरबा की चाय की टपरी: जहां खबरें अखबार से पहले पहुंचती हैं,घंटाघर से निहारिका और टीपी नगर से पावर हाउस रोड तक एक कप चाय के साथ खुलता है शहर का पूरा हाल*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,820SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मानिकपुर जनसुनवाई में ग्रामीणों की दो टूक पुराने मामलों के निराकरण की मांग, 27 आपत्तियां दर्ज; पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले- प्रभावितों के अधिकारों...

मानिकपुर जनसुनवाई में ग्रामीणों की दो टूक पुराने मामलों के निराकरण की मांग, 27 आपत्तियां दर्ज; पूर्व मंत्री जयसिंह...

More Articles Like This

- Advertisement -