बांकीमोगरा क्षेत्र में एक जहरीले सांप ने दूसरे सांप को खाया,जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू

Must Read

बांकीमोगरा क्षेत्र में एक जहरीले सांप ने दूसरे सांप को खाया,जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू

नमस्ते कोरबा। जिले के बांकीमोगरा क्षेत्र के कटईनार में तपट दास नामक व्यक्ति के घर शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि 12.30 बजे पूरा परिवार उस समय दहशत में आ गया जब आंगन में एक जहरीले सांप को दूसरे सांप को लपेट कर खाते हुए देखा।

फिर क्या था घर वालों के डर से हाथ.पैर फूल गए। घर वालो ने मदद के लिए पड़ोसियों को उठाया पर किसी भी व्यक्ति की सांप को भगाने और उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। आखिकार इसकी जानकारी वाइल्डलिफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया। जिस पर सारथी ने सांप पर नजर बनाए रखने की बात कही और सांप से दूरी भी बनाए रखने कहा।

आखिकार जितेंद्र सारथी कोरबा से बांकी

मोगरा क्षेत्र पहुंचे। तब तक एक सांप दूसरे सांप को खा चुका था। यह Banded Krait (अहिराज) सांप हैं जो बहुत ज़हरीला होता हैं पर बहुत शांत स्वभाव का होने के कारण खतरा कम होता है। जिसके बाद उसको रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद किया तब जाकर घर वालों की जान में जान आई फिर सभी ने देर रात पहुंचे रेस्क्यु टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

*जितेंद्र सारथी ने बताया रेस्क्यु टीम के लिए बारिश का मौसम बहुत व्यस्त और जोखिम भरा रहता हैं, जहां जिले के कोने-कोने के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों तक पहुंच कर आम जनों की जान बचाना ज़रूरी रहता हैं। वहीं सांप को भी बचाने की बड़ी ज़िम्मेदारी रहती हैं, साथ ही कॉलर के घर तक कम से कम समय में पहुंचने का दबाव बना रहता हैं जिसमें सब से ज्यादा रोड़ा सड़क पर भरे पानी और जर्जर रास्ते होते हैं। सबसे ज़्यादा परेशानी बरमपुर, कुसमुंडा, दीपका , बाँकी मोगरा, ढेलवाडीह और हरदी बाज़ार वाले क्षेत्रों में आती हैं, फिर भी हमारा प्रयास रहता हैं की हम जल्द से जल्द पहुंचे और आम जनों की जान बचा पाएं।

वाइल्डलाईफ रेस्क्यु टीम कोरबा

हेल्पलाइन नंबर

8817534455,7999622151

Read more:- ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी हुई रातों-रात बंद,कोरबा के हर गली- मोहल्लों से लोगों ने लगाया था इस कंपनी में पैसा 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में सुख-दुख से जनसमस्याओं तक,जनता के बीच : जयसिंह अग्रवाल

कोरबा में सुख-दुख से जनसमस्याओं तक,जनता के बीच :जयसिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा : राजनीति में जनता का विश्वास केवल चुनाव...

More Articles Like This

- Advertisement -