कोरबा में हसदेव नदी के किनारे मौजूद है ऐतिहासिक पांच मुख वाला शिवलिंग,सावन के महीने में लगती है भक्तों की भीड़

Must Read

कोरबा में हसदेव नदी के किनारे मौजूद है ऐतिहासिक पांच मुख वाला शिवलिंग,सावन के महीने में लगती है भक्तों की भीड़

नमस्ते कोरबा  :- कोरबा जिले में भगवान शिव का पांच मुख वाला शिवलिंग विराजमान है. जो लोगों की आस्था का केंद्र है. यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए आते हैं. वहीं जिले के ग्राम कनकी में स्वयं-भू शिवलिंग की प्राचीन महत्ता है तो वहीं पाली में ऐतिहासिक 14वीं शताब्दी का शिव मंदिर शोभायमान है.

प्राचीनतम दृष्टि से महत्वपूर्ण पुरानी बस्ती में रानी रोड स्थित कमला नेहरू महाविद्यालय है जो कि पूर्व में रानी धनराज कुंवर देवी का महल हुआ करता था. ठीक महल के पीछे हसदेव नदी के तट पर यह पंचमुखी शिवलिंग वाला मंदिर स्थापित है. पुरातत्व विभाग के मार्गदर्शक हरिसिंह क्षत्रिय ने बताया की पुरातन दृष्टि से यह मंदिर काफी पुराना है जो लगभग 200 वर्ष पुराना लगता है.

अभी और ज्यादा शोध करने का विषय है. फिलहाल उक्त पंचमुखी शिवलिंग की स्थापना 1900 से पहले की अनुमानित है. यहां राजपरिवार हुआ करता था और इस तरह के शिवलिंग की स्थापना मनोकामना की पूर्ति उपरांत ही की जाती है. राजपरिवार की मनोकामना पूर्ति उपरांत इसे स्थापित कराया गया होगा.

अलग-अलग की जाती है उपासना

हरिसिंह क्षत्रिय ने पुरातत्व दृष्टिकोण से इस शिवलिंग की विशेषता को बताया है. चट्टान काटकर जो शिवलिंग बनाया गया है वो स्मार्त शिवलिंग धार्मिक दृष्टिकोण से पंचदेवोपासना , पंचोंपासना, पंचायतन पूजा अथवा स्मार्तपूजा का जन्म हुआ. इन 5 पिण्डों की व्याख्या, कुछ विद्वानों ने पंचमुखी शिवलिंग एवं मार्तंड लिंग के रूप में की है.

पंचमुखी शिवलिंग शिवजी के सद्योजात, वामदेव, अघोर, तत्पुरुष तथा ईशान रूपों का समेकित से प्रदर्शन है. विष्णुधर्मोत्तर पुराण में इन सभी की मूर्तियों की प्रतीकात्मकता का विवेचना मिलता है. सद्योजात – पृथ्वी, वामदेव- जल,अघोर- अग्नि, तत्पुरुष- वायु तथा ईशान- आकाश, इन्हीं पंचतत्वों को शिवजी के पाँच मुखों के माध्यम से अंकित किया जाता है,

आभार :- अनूप पासवान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर हो रहा उन्नत हृदय उपचार

हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर हो रहा उन्नत हृदय उपचार नमस्ते कोरबा।...

More Articles Like This

- Advertisement -