छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतिभा को निखारने का मंच ही नहीं,हमारी संस्कृति के संरक्षण का माध्यम भी :- जयसिंह

Must Read

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतिभा को निखारने का मंच ही नहीं,हमारी संस्कृति के संरक्षण का माध्यम भी :- जयसिंह

नमस्ते कोरबा :-  17 जुलाई को हरेली पर्व से प्रदेश भर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत होने जा रही है,इसके पूर्व कोरबा विधानसभा क्षेत्र में युवा मितान क्लब के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया,सोमवार को युवा मितान क्लब के सभी सदस्य प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में उपस्थित हुए,मुख्य वक्ता के रूप में कोरबा विधायक व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मितान क्लब एक ऐसी संस्था है जिसमें सदस्यों को बड़ी जिम्मेदारी निभानी होती है,

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1 वर्ष पूर्व इसका गठन किया था इस बार फिर 17 जुलाई से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रारंभ होने जा रहा है और इसकी सफलता में युवा मितान क्लब फिर से बड़ी जिम्मेदारी निभाएगा, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति के संरक्षण का सशक्त माध्यम भी है,

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने युवाओं से आवाहन करते हुए कहा कि आप सभी अपनी उर्जा का सदुपयोग राष्ट्र और राज्य निर्माण के लिए करें, युवा जोश में वह दम है जिसके बूते कोई भी कार्य असंभव नहीं है सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े हैं और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाए,

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 6 स्तरों पर होगा जिसके तहत 17 से 22 जुलाई के मध्य क्लब स्तरीय प्रतियोगिता, 26 से 31 जुलाई तक जॉनी स्तर की प्रतियोगिता, 7 अगस्त से 21 अगस्त तक क्लस्टर स्तरीय अथवा ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता, 28 अगस्त से 4 सितंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता, 10 सितंबर से 20 सितंबर तक संभाग स्तरीय प्रतियोगिता एवं 28 सितंबर से 27 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -