कोरबा : 30 वर्षीय युवती का शव डैम में मिला, हादसा या आत्महत्या? पुलिस कर रही पड़ताल

Must Read

कोरबा : 30 वर्षीय युवती का शव डैम में मिला, हादसा या आत्महत्या? पुलिस कर रही पड़ताल

नमस्ते कोरबा : दर्री डैम से मंगलवार सुबह एक ऐसी खबर सामने आई जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। डैम के पानी में 30 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।

मृतका की पहचान नंदनी मेहर (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह हाथी पंडाल, इरिगेशन कॉलोनी (दर्री थाना के पीछे) की रहने वाली थी। उनके पिता का नाम नरेश मेहर बताया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Read more :- सुबह हुआ विवाद,दोपहर में सोते साथी का फोड़ दिया सिर… ओवरब्रिज के नीचे हमाल की हत्या, एक घंटे में आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,830SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल

गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा। बजरंग चौक–परसाभाठा मार्ग के...

More Articles Like This

- Advertisement -