सद्गुरु कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस पर उमड़ी श्रद्धा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने टेका मत्था, दिया समरस समाज का संदेश

Must Read

सद्गुरु कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस पर उमड़ी श्रद्धा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने टेका मत्था, दिया समरस समाज का संदेश

नमस्ते कोरबा :- सद्गुरु कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस के पावन अवसर पर आमीन माता महिला मंडल, मुड़ापार द्वारा वार्ड क्रमांक 29 स्थित कबीरधाम परिसर, मुड़ापार–शारदा विहार में भव्य प्राकट्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और कबीर साहेब के बताए सत्य, समता, प्रेम एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कार्यक्रम में पहुंचकर सद्गुरु कबीर साहेब के श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा समस्त श्रद्धालुओं को प्राकट्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब के विचार आज भी समाज को सत्य, सद्भाव और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देते हैं। उनके संदेशों को आत्मसात कर ही एक बेहतर और समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, सत्संग एवं धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई तथा कबीर साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया,

Read more :- कोरबा : 30 वर्षीय युवती का शव डैम में मिला, हादसा या आत्महत्या? पुलिस कर रही पड़ताल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में अनशन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में अनशन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन नमस्ते कोरबा :- दिल्ली के जंतर-मंतर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -