सुबह हुआ विवाद,दोपहर में सोते साथी का फोड़ दिया सिर… ओवरब्रिज के नीचे हमाल की हत्या, एक घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Must Read

सुबह हुआ विवाद,दोपहर में सोते साथी का फोड़ दिया सिर… ओवरब्रिज के नीचे हमाल की हत्या, एक घंटे में आरोपी गिरफ्तार

नमस्ते कोरबा :-  शहर के रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सोमवार दोपहर हुई हमाल की निर्मम हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया। मामूली विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि एक मजदूर ने अपने ही साथी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला, लेकिन कोरबा पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए महज एक घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक राजेश महाराज और आरोपी भरत साहू दोनों दिहाड़ी मजदूर थे और रोज की तरह सुबह उषा कॉम्प्लेक्स रेलवे क्रॉसिंग के पास मजदूरी की तलाश में पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन भरत के मन में गुस्सा शांत नहीं हुआ।

दोपहर करीब 1:30 बजे दोनों रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बने चबूतरे पर आराम कर रहे थे। राजेश गहरी नींद में था। तभी भरत ने पास पड़ी एक लाठी उठाई और सो रहे राजेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए हमले से राजेश संभल भी नहीं पाया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बिना समय गंवाए अपने सहयोगी रामसिंह राजपूत के साथ सीधे मोतीसागर पारा में दबिश दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई रंग लाई और महज एक घंटे के भीतर भरत साहू को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सुबह हुए विवाद की रंजिश में ही आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि सीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी कुछ हद तक मानसिक रूप से विक्षिप्त भी प्रतीत हो रहा है। उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जाएगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Read more :- कोरबा में दिनदहाड़े हमाल की निर्मम हत्या, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सोते समय सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,710SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में दिनदहाड़े हमाल की निर्मम हत्या, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सोते समय सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार

कोरबा में दिनदहाड़े हमाल की निर्मम हत्या, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सोते समय सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -