Tuesday, December 16, 2025

होली में रंगो से सराबोर हुई ऊर्जाधानी हर्षोल्लास व उमंग से मनाया गया पर्व

Must Read

होली में रंगो से सराबोर हुई ऊर्जाधानी हर्षोल्लास व उमंग से मनाया गया पर्व

नमस्ते कोरबा :  रंगों का पर्व होली जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिनों तक चलने वाले इस पर्व के दौरान लोगों ने खूब जश्न मनाया। जिलेवासियों ने पूरी रंग, उमंग व उत्साह के साथ होली पर्व का आंनद लिया। पर्व के दौरान लोगों ने आपसी भेद-भाव भूलकर एक दूसरे के चेहरे पर अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। जगह-जगह सामूहिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां एक-से-बढ़कर एक पारंपरिक फाग गीत गाए गए।

इधर होली के दौरान युवाओं एवं बच्चों की टोली ने खूब मस्ती की। इधर होली के एक दिन पूर्व संध्या में शहर के चौक-चौराहों सार्वजनिक स्थलों में होलिका दहन किया गया। इस मौके पर भी होली के गीत गाए गए। होली के दिन लोगों ने सुबह में पहले रंग से तो शाम में अबीर-गुलाल से होली खेली। इधर लोगों ने एक-दूसरे के घरों में जाकर भी होली की बधाई दी। साथ ही लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

सौहाद्रपूर्वक रहा माहौल

होली के दिन पुलिस की व्यवस्था चुस्त होने की वजह से शहर का माहौल सौहाद्रपूर्वक रहा। मुख्य मार्ग के आलावा गली-मोहल्लों में पुलिसिंग बेहतर रही।

Read more:- कोरबा में शुभ मुहूर्त में जलाई गई होलिका, लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई, कहा- हैप्पी होली

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,280SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिला कांग्रेस कार्यालय में

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिला कांग्रेस कार्यालय में नमस्ते कोरबा:- भारत के प्रथम गृह...

More Articles Like This

- Advertisement -