कुदुरमाल पुल पर प्रशासनिक प्रतिबंध बेअसर, मासूम बच्चों की जान जोखिम में डालने का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों ओर डाली गई मिट्टी

Must Read

कुदुरमाल पुल पर प्रशासनिक प्रतिबंध बेअसर, मासूम बच्चों की जान जोखिम में डालने का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों ओर डाली गई मिट्टी

नमस्ते कोरबा : हसदेव नदी पर स्थित जर्जर कुदुरमाल पुल पर प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद स्कूली बस और भारी वाहनों की आवाजाही का गंभीर मामला सामने आया है। पुल की बदहाल स्थिति और वहां से बच्चों से भरी स्कूल बस गुजरने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की नींद खुली। आनन-फानन में पुल के दोनों छोर पर मिट्टी डालकर रास्ता बंद कराया गया। सवाल यह है कि जब पुल एक साल से प्रतिबंधित था तो आखिर अब तक वहां से वाहन कैसे गुजरते रहे?

उरगा थाना क्षेत्र के इस पुल से आवागमन पिछले वर्ष नवंबर 2025 में ही बंद कर दिया गया था। पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर धंसने लगा था। तकनीकी जांच में पुल की स्थिति असुरक्षित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यहां आवागमन प्रतिबंधित कर दिया था। शुरुआती दिनों में रास्ते पर सख्ती रही लेकिन धीरे-धीरे अवरोधकों को हटाकर लोगों ने फिर से आवाजाही शुरू कर दी।

स्कूल बस का वीडियो बना खतरे का सबूत

हाल ही में वायरल हुए वीडियो में एक निजी स्कूल की बच्चों से भरी बस जर्जर पुल को पार करती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दिन में स्कूल बसों और कारों के अलावा रात के समय खाली ट्रेलर जैसे भारी वाहन भी इस पुल से गुजर रहे थे।

एक साल में न मरम्मत, न वैकल्पिक रास्ता

हैरानी की बात है कि पुल बंद हुए करीब एक साल बीतने के बाद भी न तो इसकी मरम्मत हो सकी न नया पुल बन पाया और न ही आवागमन के लिए कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की गई। कुसमुंडा, गेवरा और दीपका की ओर से आने वाले भारी वाहनों को उरगा की तरफ जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे वाहन चालकों की परेशानी भी लगातार बनी हुई है।

सवालों के घेरे में निगरानी व्यवस्था

वीडियो वायरल होने के बाद रास्ता बंद करने की कार्रवाई तो हुई, लेकिन सवाल बरकरार है कि प्रतिबंधित पुल पर एक साल तक स्कूली बसें और भारी वाहन किसकी निगरानी में गुजरते रहे? स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा को ताक पर क्यों रखा? प्रशासन ने स्थायी अवरोध और निगरानी की व्यवस्था पहले क्यों नहीं की?

Read more :- कोरबा ब्रेकिंग : रविवार की सुबह… कोहरे की चादर में खो गया कोरबा,बारिश के बाद प्रकृति ने बदला शहर का रंग

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग : रविवार की सुबह… कोहरे की चादर में खो गया कोरबा,बारिश के बाद प्रकृति ने बदला शहर का रंग

कोरबा ब्रेकिंग : रविवार की सुबह... कोहरे की चादर में खो गया कोरबा,बारिश के बाद प्रकृति ने बदला शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -