यातायात सुधार के लिए 4E फॉर्मूले पर चलेगी कोरबा पुलिस,कहा नवपदस्थ एएसपी रामगोपाल करियारे ने 

Must Read

यातायात सुधार के लिए 4E फॉर्मूले पर चलेगी कोरबा पुलिस,कहा नवपदस्थ एएसपी रामगोपाल करियारे ने

नमस्ते कोरबा :- जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कोरबा पुलिस 4E कॉन्सेप्ट के तहत कार्ययोजना तैयार कर रही है। नवपदस्थ एएसपी ग्रामीण रामगोपाल करियारे ने पदभार ग्रहण करने के बाद यातायात सुधार को पुलिस की प्राथमिकता बताया।

उन्होंने कहा कि जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। दुर्घटनाजन्य स्थलों पर सड़क की खामियों को दूर करने पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर सुधार कार्य कराए जाएंगे। स्कूल-कॉलेजों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त चालानी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चार बिंदुओं पर केंद्रित होगा 4E कॉन्सेप्ट

एएसपी करियारे ने बताया कि 4E के तहत यातायात सुधार के चार प्रमुख पहलुओं पर काम होगा। इसमें पहला ट्रैफिक एजुकेशन यानी लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, दूसरा ट्रैफिक इंजीनियरिंग यानी दुर्घटनाजन्य स्थलों की तकनीकी खामियां दूर करना, तीसरा एनफोर्समेंट यानी नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई और चौथा इमरजेंसी मेडिकल केयर यानी दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना शामिल है।

उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए डायल 112 को और सक्रिय किया जाएगा। पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ 112 और 108 के माध्यम से दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल मदद दिलाने पर जोर रहेगा।

डेढ़ लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा

एएसपी ने केंद्र सरकार की सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना की जानकारी देते हुए बताया कि पात्र घायलों को निर्धारित नियमों के तहत डेढ़ लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिल सकती है। इसके लिए दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर संबंधित थाने या अस्पताल में पंजीयन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आईआरएडी पोर्टल के माध्यम से भी पंजीयन किया जा सकता है।

उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। पुलिस का लक्ष्य जागरूकता, सख्ती और त्वरित चिकित्सा सहायता के जरिए सड़क हादसों में कमी लाना है।

Read more :- *हर विद्यालय में प्रहरी क्लब बनाकर विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करें: जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*हर विद्यालय में प्रहरी क्लब बनाकर विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करें: जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन*

*हर विद्यालय में प्रहरी क्लब बनाकर विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करें: जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन* नशामुक्त विद्यालय...

More Articles Like This

- Advertisement -