मेहनत रंग लाई: मयूरेश अग्रवाल ने 92.50% के साथ पांचवीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया
नमस्ते कोरबा :- प्रतिभा और मेहनत का शानदार उदाहरण पेश करते हुए न्यू स्टार इंग्लिश स्कूल के छात्र मयूरेश अग्रवाल ने कक्षा पांचवी की बोर्ड परीक्षा में 92.50 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
मयूरेश की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षिकाओं ने गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अपनी उपलब्धि पर मयूरेश अग्रवाल ने इसका श्रेय स्कूल के प्रिंसिपल, सभी शिक्षिकाओं और अपने माता-पिता को दिया जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वे यह मुकाम हासिल कर सके।
मयूरेश ने बताया कि उनका सपना आगे चलकर कंप्यूटर के क्षेत्र में करियर बनाना है और इसके लिए वे लगातार मेहनत करते रहेंगे। उनकी इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है।
Read more :- “ऊर्जा नगरी बनी अंधेर नगरी”, 9 घंटे से ज्यादा अंधेरे में रहा कोरबा,देर रात हुई विद्युत व्यवस्था बहाल










