कोरबा SECL गेवरा के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी का सड़क हादसे में निधन,डीटी पद पर पदोन्नति के बाद सिंगरौली जॉइन करने जा रहे थे रास्ते में हुआ हादसा

Must Read

कोरबा SECL गेवरा के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी का सड़क हादसे में निधन,डीटी पद पर पदोन्नति के बाद सिंगरौली जॉइन करने जा रहे थे रास्ते में हुआ हादसा

नमस्ते कोरबा :-  South Eastern Coalfields Limited के गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण Kumar त्यागी का गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया। वे हाल ही में निदेशक (तकनीकी) पद के लिए अनुशंसित हुए थे और नई पदस्थापना हेतु Singrauli जॉइन करने के लिए गेवरा से रवाना हुए थे।

जानकारी के अनुसार अरुण कुमार त्यागी गुरुवार रात करीब 12 बजे अपनी इनोवा कार से निकले थे। इसी दौरान चोटिया के पास कोरबा-चोटिया मार्ग पर उनकी कार की एक पार्सल वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही SECL के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।

अरुण कुमार त्यागी लंबे समय तक गेवरा क्षेत्र में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे। उनके निधन से SECL परिवार में शोक की लहर है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें कुशल प्रशासक, सौम्य व्यक्तित्व और कर्मठ अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

SECL के CMD सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Read more :- मेहनत रंग लाई: मयूरेश अग्रवाल ने 92.50% के साथ पांचवीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,650SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मेहनत रंग लाई: मयूरेश अग्रवाल ने 92.50% के साथ पांचवीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया

मेहनत रंग लाई: मयूरेश अग्रवाल ने 92.50% के साथ पांचवीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -