CISF जवान की कार गिरी खाई में… दर्री ब्रिज का गढ्डा बना दुर्घटना की वजह…

Must Read

दर्री थाना के अंतर्गत आने वाले दर्री पुल दुर्घटना का ब्रिज बनते जा रहा है। शनिवार को सीआईएसएफ के जवान वैगनआर कार से मुख्य मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ कर कार खाई में गिर गई। कार सवार की सूझ बुझ से बड़ी दुर्घटना टल गई।


जानकारी के मुताबिक़ शनिवार को दर्री ब्रिज से सीआईएसएफ के जवान वैगनआर कार से मुख्य मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ कर कार खाई में गिर गई। आनन-फानन में कार में सवार सीआईएसएफ का जवान बाहर निकले । मिली जानकारी के अनुसार सीआईएसएफ के जवान ध्रुव ड्यूटी से घर जा रहे थे। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है। मगर गड्ढा बहुत खतरनाक है। कभी भी बड़ा हादसा होने की पूरी आशंका बनी रहती है। इस रास्ते पर चलने वाले हर व्यक्ति शासन प्रशासन को कोसते चलते है कि इतना बड़ा गड्ढा शासन प्रशासन को दिखाई नहीं देती है। 4 घंटे बीत जाने के बाद भी गड्ढे से कार बाहर नहीं निकाली गई थी। बहरहाल सीआईएसएफ के जवान ध्रुव बाल-बाल बच गए। नहीं तो बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। दर्री पुलिस मौके पर पहुंचकर कार को बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी है ।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जनप्रतिनिधि ही बन जाएं ठेकेदार, तो शहर का विकास कौन करेगा? ठेकेदारी में बढ़ती दिलचस्पी से जनसेवा की भूमिका पर सवाल?

 जनप्रतिनिधि ही बन जाएं ठेकेदार, तो शहर का विकास कौन करेगा? ठेकेदारी में बढ़ती दिलचस्पी से जनसेवा की भूमिका...

More Articles Like This

- Advertisement -