राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व राजस्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराएं और यहां के मेहनतकश लोगों की पहचान प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। राज्य स्थापना दिवस प्रदेश की अस्मिता, गौरव और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ छत्तीसगढ़ को विकास एवं समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहभागी बनने का आह्वान किया।
Read more :- त्योहारों पर थाली का सबसे जरूरी निवाला चावल भी हुआ महंगा! अब आम आदमी क्या खाए?










