बलौदाबाजार पुलिस ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश महामंत्री दिलीप मिरी को किया गिरफ्तार

Must Read

बलौदाबाजार पुलिस ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश महामंत्री दिलीप मिरी को किया गिरफ्तार

नमस्ते कोरबा : बलौदाबाजार पुलिस ने रायपुर से छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश महामंत्री दिलीप मिरी को गिरफ्तार कर लिया. दिलीप मिरी पर बलौदाबाजार आगजनी केस में शामिल होने का आरोप है. पुलिस लंबे वक्त से दिलीप मिरी की तलाश में थी. बता दें कि इस मामले में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव इसी मामले में अब तक जेल में हैं।

बलौदा बाजार अग्निकांड सबसे बड़े प्रशासनिक कांड के रूप में छत्तीसगढ़ में गिना जाता है जिसमें कलेक्ट्रेट के साथ ही कई शासकीय कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया था, लगभग सैकड़ो चौपहिया वाहनों के साथ दुपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गए थे।

दिलीप मिरी को पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों के चलते निगरानी में रख चुकी है. पुलिस के दर्ज आंकड़ों में मिरी को 14 नवंबर 2024 को कोरबा जिले के कलेक्टर ने प्रशासनिक कारणों के चलते जिलाबदर किया था.

बताते चलें कि दिलीप मिरी को जिला बदर किये जाने के बाद पुलिस व प्रशासन के इस निर्णय पर पुनः विचार करने की मांग करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अतुल दास महंत के नेतृत्व में समर्थक कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।

Read more :- कोरबा में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बना दिया लाखों का कर्जदार,फ्लोरा मैक्स के संचालक व एजेंट पर लगा आरोप

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग*

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग* नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -