सलोरा के पास रफ्तार का कहर, कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर,भीषण भिड़ंत में टायर फैक्ट्री के दो मजदूर गंभीर

Must Read

 सलोरा के पास रफ्तार का कहर, कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर,भीषण भिड़ंत में टायर फैक्ट्री के दो मजदूर गंभीर

नमस्ते कोरबा। कटघोरा-कोरबा मार्ग पर सलोरा के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा की ओर से आ रही कार क्रमांक CG12 BD 7199 सलोरा के पास बाइक से जा भिड़ी। कार की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक लेमरू थाना क्षेत्र के देवपहरी निवासी हैं और सलोरा स्थित टायर फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। वहीं कार चालक छुरी निवासी बताया जा रहा है।

 टक्कर के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में एएसआई चंद्रमणि खांडेकर, राजेंद्र प्रताप सिंह, नीलम केरकेट्टा सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 हादसे से लगा लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना के बाद कटघोरा-कोरबा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस की तत्परता से कुछ ही देर में जाम खुल गया और आवागमन सामान्य हुआ। हादसे के बाद दुर्घटना के कारणों को लेकर जांच की कार्रवाई की जा रही है।

Read more :- त्योहारों पर थाली का सबसे जरूरी निवाला चावल भी हुआ महंगा! अब आम आदमी क्या खाए?

बारिश के बाद कोहरे की चादर में लिपटा कोरबा, मौसम हुआ खुशनुमा, सुबह धुंध के आगोश में रहा शहर

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

त्योहारों पर थाली का सबसे जरूरी निवाला चावल भी हुआ महंगा! अब आम आदमी क्या खाए?

त्योहारों पर थाली का सबसे जरूरी निवाला चावल भी हुआ महंगा! अब आम आदमी क्या खाए? नमस्ते कोरबा :- धान...

More Articles Like This

- Advertisement -