कोरबा में दिनदहाड़े हमाल की निर्मम हत्या, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सोते समय सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार

Must Read

कोरबा में दिनदहाड़े हमाल की निर्मम हत्या, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सोते समय सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार

नमस्ते कोरबा :-  कोरबा शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गई जब यहां चबूतरे पर सोए एक हमाल की लाठी से सिर पर कई बार वार कर हत्या कर दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई एम बी पटेल मातहत के साथ घटनास्थल पहुंचे और मर्ग पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

घटना के संबंध में टी आई ने बताया कि आज सुबह मृतक और उसी के साथ रहने वाले एक हमाल दोनों नशेड़ी प्रवृत्ति के और खानाबदोश जिंदगी जीने वाले के द्वारा आपस में वाद विवाद और मारपीट किया गया था। इसके बाद आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। दोपहर के वक्त राजेश महाराज नामक हमाल चबूतरे पर सोया हुआ था कि एकाएक आरोपी ने वहां पहुंचकर किसी डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया और चलता बना। आरोपी की तलाश की जा रही है।

खबर अभी ब्रेक हुई है, आगे अपडेट की जाएगी

Read more :- कोरबा ब्रेकिंग : सीतामणी में दूसरे दिन भी चली बुलडोजर कार्रवाई,रज्जाक अली का कथित अवैध मकान-दुकान पूरी तरह जमींदोज

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,830SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल

गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा। बजरंग चौक–परसाभाठा मार्ग के...

More Articles Like This

- Advertisement -