*राजस्व मंत्री ने वन्य जीव संरक्षण सप्ताह का किया उद्घाटन*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल गांधी जी की 152वीं जयंती के अवसर पर आज कोरबा वन मण्डल द्वारा रिस्दी चौक पर आयोजित वन्य जीव संरक्षण सप्ताह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने कहा कि वन्य प्राणी हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं और सरकार द्वारा इस दिशा में अनेक योजनाओं का प्रावधान भी रखा गया है। इसके लिए समाज का महत्वपूर्ण दायित्व है कि वन्य जीवों के संरक्षण की नैतिक जिम्मेदारी का वहन करे। राजस्व मंत्री ने उम्मीद जताई है कि कोरबा वन मण्डल द्वारा किए जा रहे प्रयासों से समाज में वन्य जीवों के प्रति जागरूकता का संचार होगा। वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के आयोजन हेतु श्री जयसिंह अग्रवाल ने शुभकामनाएं दी हैं,


इस अवसर पर कोरबा वन मण्डलाधिकारी श्रीमती प्रियंका पाण्डेय ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि वन्य प्राणियों के संरक्षण की दिशा में वन विभाग द्वारा अनेक उपाय किए गए हैं। वन्य प्राणियों के प्रति समाज में जागरूकता लाने के लिए वन्य जीव संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत बच्चों की पेंटिंग व अन्य प्रतियोंगताओं के साथ ही दीवालों पर वन्य जीवों की भी पेंटिंग करवाई जाएगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन भवन में भागवत कथा में की सहभागिता, रुक्मणी विवाह प्रसंग पर उमड़ा जनसैलाब

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन भवन में भागवत कथा में की सहभागिता, रुक्मणी विवाह प्रसंग पर उमड़ा जनसैलाब नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -