बड़ी खबर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस आलाकमान ने सौंपी नई जिम्मेदारी, यूपी विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक हुए नियुक्त

Must Read

अगले साल यूपी चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस आलाकमान ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में सीएम बघेल को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में होना है। बीते विधानसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ हो गया था। वहीं तात्कालीन सपा सरकार को बुरी तरह मुंह की खानी पड़ गई थी।
वहीं लोकसभा चुनाव में अपनी पारंपरिक सीट बरेली से राहुल गांधी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। बीते चुनाव में कांग्रेस ने जो खोया है, उसे वापस पाने के इरादे से इस बार प्रियंका वाड्रा लगातार यूपी दौरा कर रही हैं।


वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियु​क्त किया जाना भी इसी रणनीति का बड़ा हिस्सा है। विदित है कि सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में 15 सालों के भाजपा शासन के बाद सत्ता पर काबिज हुए हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन भवन में भागवत कथा में की सहभागिता, रुक्मणी विवाह प्रसंग पर उमड़ा जनसैलाब

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन भवन में भागवत कथा में की सहभागिता, रुक्मणी विवाह प्रसंग पर उमड़ा जनसैलाब नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -