स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान- प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर हो सकती है 72… अटकलों को मिला बल जोगी कांग्रेस का कांग्रेस में जल्द विलय

Must Read

छत्तीसगढ़ में चल रहे सियासी घमासान के बीच पंचायत एंव स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा राजनीतिक बयान आया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायकों की संख्या 2 और बढ़ सकती है।
बता दें स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कांग्रेस के मरवाही विधायक केएल ध्रुव के बेटे के निधन पर शोक व्यक्त करने मरवाही पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर  70 से 72 हो सकती है। हालांकि, उन्होंने खुल कर कुछ नहीं बताया कि दो विधायक कैसे बढ़ेंगे।


इसके बाद मंत्री से मीडिया ने ढाई-ढाई साल के मसले पर सवाल किए। इस बारे में उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि इसपर बहुत बातें हो चुके हैं। मैने रायपुर में भी पहले कहा था, कि मुझे सुभचिंतकों ने ये सलाह दी है कि, इस पर और ज्यादा बातचीत नहीं करनी है।


मंत्री के दो विधायक बढ़ने के बयान के साथ की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ऐसी कयास है कि जोगी कांग्रेस का कांग्रेस में विलय हो सकता है। ऐसी चर्चा है कि रेणु जोगी और धर्मजीत सिंह जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। बता दें कि 26 अगस्त को जिस दिन राहुल गांधी के यहाँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को बुलाया गया था, उस दिन रेणु जोगी की सोनिया गांधी से मुलाकात हुई थी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा BIG BREAKING: रिश्वत लेते पटवारी का  VIDEO वायरल, छुट्टी के दिन SDM की बड़ी कार्रवाई

कोरबा BIG BREAKING: रिश्वत लेते पटवारी का  VIDEO वायरल, छुट्टी के दिन SDM की बड़ी कार्रवाई नमस्ते कोरबा :- जिले...

More Articles Like This

- Advertisement -